Kolkata to Kedarnath Dham Yatra Cost | कोलकाता से केदारनाथ यात्रा का खर्चा
Kolkata to Kedarnath Dham Yatra Cost. कोलकाता से केदारनाथ यात्रा का खर्चा। अगर आप कोलकाता से केदारनाथ धाम की यात्रा करना चाहते है। तो मेरा यह आर्टिकल आप सभी लोगो के लिए काम का साबित होगा।

Kolkata to Kedarnath Dham Yatra Cost. कोलकाता से केदारनाथ यात्रा का खर्चा। अगर आप कोलकाता से केदारनाथ धाम की यात्रा करना चाहते है। तो मेरा यह आर्टिकल आप सभी लोगो के लिए काम का साबित होगा। मेरे इस आर्टिकल के द्वारा आप सभी को केदारनाथ यात्रा से जुड़े सभी खर्चो की जानकारी मिलने वाली है।
Kolkata to Kedarnath Dham Yatra Cost
उत्तराखंड की केदारनाथ धाम की यात्रा के बारे में तो आप सभी लोग जानते ही है। उत्तराखंड की यह केदारनाथ यात्रा एक ऐसी यात्रा है जो हर साल 6 महीने खुलती है और 6 महीने बंद रहती है। 6 महीने यात्रा बंद होने का मेन कारण केदारनाथ धाम में बर्फ़बारी होना है। केदारनाथ धाम में ओक्टूबर महीने के बाद बहुत ज्यादा बर्फ़बारी होती है। और केदारनाथ धाम में इतनी ज्यादा बर्फ पडती है कि केदारनाथ धाम में रुकना मुस्किल है।
लेकिन जब केदारनाथ धाम के कपाट खुलते है तो बहुत ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में हो जाती है। तो अगर आप अपनी केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे है तो आपको भीड़ तो मिलने वाली है। बाकी केदारनाथ यात्रा किस तरह की जाती है। उसकी जानकारी आपको मेरी इस वेबसाइट में भी मिल जाएगी। लेकिन यहाँ मैं आपको कोलकाता से केदारनाथ यात्रा किस तरह की जाती है। इसमें आपके कितने दिन लगेंगे। और कोलकाता से केदारनाथ यात्रा में कितना खर्चा आपका आने वाला है। यह सभी जानकारी देने वाला हु।
तो देखिये कोलकाता से केदारनाथ यात्रा करने के लिए आपको सबसे पहले हरिद्वार या ऋषिकेश आना होगा। केदारनाथ की यात्रा पर आने वाले अधिकतर लोग हरिद्वार ही आते है। और हरिद्वार आने के बाद गंगा में स्नानं करने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करते है। तो सबसे पहले आपको हरिद्वार आने होगा। और फिर एक दिन हरिद्वार में रुकने के बाद अगले दिन से आपको अपनी यात्रा स्टार्ट करनी है।
केदारनाथ धाम जाने के लिए आपको हर्रिद्वर से सोनप्रयाग बस के द्वारा जाना होगा। हरिद्वार से सोनप्रयाग जाने में आपको 8 से 9 घंटे लग जाते है। फिर आपको सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाना होगा। और गौरीकुंड जाने के बाद आपको यात्रा का एक नाईट स्टे गौरीकुंड में करना है। गौरीकुंड में गरम पानी का कुंड वहा आप स्न्ना कर सकते हो। फिर नेक्स्ट डे आपको गौरीकुंड से केदारनाथ धाम जाना है।
गौरीकुंड से केदेनाथ का पैदल रास्ता 21 किलोमीटर का है। जिसे पैदल पूरा करने में आपको 9 से 10 घंटे लग जाते है। आप चाहे तो पैदल केदारनाथ जा सकते है। या फिर आप घोड़े या पालकी के माध्यम से भी केदारनाथ जा सकते है। लेकिन मैं तो आपको ये ही बोलूँगा आप केदारनाथ धाम की यात्रा पैदल करिए। केदारनाथ पहुचने के बाद आप वहा स्टे करिए। और शाम की आरती देखिये दर्शन करिए। और अगले दिन मोर्निंग में पूजा करके निचे गौरीकुंड आ जाइये।
केदारनाथ से गौरीकुंड पैदल आने में आपको 5 से 6 घंटे लग जाते है। गौरीकुंड से फिर आपको टेक्सी के माध्यम से सोनप्रयाग जाना होगा। और सोनप्रयाग जाने के बाद नाईट स्टे करना होगा। फिर अगले दिन मोर्निंग में आपको सोनप्रयाग से हरिद्वार की बस मिलेगी। उस बस में बैठकर आप हरिद्वार वापिस आ जाइये। हरिद्वार से हरिद्वार केदारनाथ यात्रा पूरी करने में आपको 4 दिन लग जाते है। और Kolkata to Haridwar और Haridwar to Kolkata भी आपको 3 दिन लगने वाले है। तो Kolkata to Kedarnath Dham Yatra में आपके टोटल 7 दिन लगने वाले है।
कोलकाता से केदारनाथ यात्रा का खर्चा
अब बात करते है कोलकाता से केदारनाथ यात्रा पर कितना खर्चा आएगा। तो निचे मैंने आपको रहने का और आने जाने के सभी खर्चे बता रहा हु। इसमें मैं खाने पिने का खर्चा नहीं जोड़ रहा हु। वो आप अपने हिसाब से ही देखना। जितना खाओगे उतना खर्चा होगा।
Location | Traveling by Train, Bus and Taxi | Price |
Kolkata to Haridwar | Train KUMBHA EXPRESS (12369) | 665 Rs sleeper Price |
Haridwar to Kolkata | UPASANA EXPRESS (12328) | 665 Rs sleeper Price |
Haridwar to Sonpryag | Bus (offline Ticket) | 550 Rs |
Sonpryag to Haridwar | Bus (offline Ticket) | 550 Rs |
Sonpryag to Gorikund | Taxi | 50 Rs |
Gorikund to Sonpryag | Taxi | 50 Rs |
Haridwar Night Stay | Sharing Bed (Offline Price) | 300 rs |
Gorikund Night Stay | Sharing Bed (Offline Price) | 500 rs |
Kedarnath Night Stay | Tant | 500 rs |
Sonpryag Night Stay | Sharing Bed (Offline Price) | 500 rs |
Total Price | Rs 4330 |
उपर मैंने आप सभी को Kolkata to Kedarnath Dham Yatra Cost की सभी जानकारी दे दी है। और जो भी मैंने आपको बस के और नाईट होल्ड करने के प्राइस दिए है। ये प्राइस ऑफलाइन है। अगर आप बस की बुकिंग और रहने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करते हो तो वो आपको महंगा पड़ेगा।
What's Your Reaction?






