Bangalore to Kedarnath Dham Yatra Cost | बैंगलोर से केदारनाथ यात्रा का खर्चा
Bangalore to Kedarnath Dham Yatra Cost. बैंगलोर से केदारनाथ यात्रा का खर्चा। अगर आप बैंगलोर से केदारनाथ धाम की यात्रा करना चाहते हैं। और आपको पता करना है कि बैंगलोर से केदारनाथ धाम की यात्रा करने में कितना खर्चा आता है।

Bangalore to Kedarnath Dham Yatra Cost. बैंगलोर से केदारनाथ यात्रा का खर्चा। अगर आप बैंगलोर से केदारनाथ धाम की यात्रा करना चाहते हैं। और आपको पता करना है कि बैंगलोर से केदारनाथ धाम की यात्रा करने में कितना खर्चा आता है। इस यात्रा में कितना टाइम आपको लगने वाला है, आप कैसे अपनी यात्रा करेंगे। तो आप बिल्कुल सही जगह है क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आप सभी को केदारनाथ यात्रा से जुड़ी सभी खर्चों की जानकारी देने वाला हूं।
Bangalore to Kedarnath Dham Yatra Cost
उत्तराखंड में मौजूद केदारनाथ धाम की यात्रा के बारे में तो आप सभी लोग जानते हैं। उत्तराखंड की केदारनाथ धाम की यात्रा ऐसी है जो कि हर साल 6 महीने खुलती है और 6 महीने बंद रहती है। लेकिन जब केदारनाथ धाम के कपाट 6 महीने खुलते है, तो केदारनाथ में काफी ज्यादा भीड़ हो जाती है। हर भक्त भोलेनाथ का दर्शन करना चाहता है और हर भक्त केदारनाथ धाम आना चाहता है।
बहुत से लोग ऐसे है जो बड़ी दूर-दूर से आते हैं लेकिन उनको मालूम नहीं होता कि इस यात्रा में कितना खर्च आने वाला है। यानी केदारनाथ धाम की यात्रा में कुल कितना खर्च आने वाला है। अपनी इस वेबसाइट पर मैंने आपको अलग-अलग लोकेशन से अलग-अलग खर्च दिखा रखे हैं। लेकिन यहां में जो आपको खर्चों की जानकारी देने वाला हूं वह देने वाला हूं Bangalore से। कि अगर आप Bangalore से आ रहे हैं तो आपका इस यात्रा में कितना खर्च आने वाला है। लेकिन खर्च बताने से पहले मैं आपको यात्रा का प्लान बता देता हूं कि आपको अपनी केदारनाथ धाम की यात्रा कैसे करनी है।
अगर आप बैंगलोर से केदारनाथ धाम की यात्रा पर आना चाहते हैं तो देखिए बेंगलुरु से हरिद्वार आपको आना होगा और हरिद्वार आने के लिए कोई सीधा कोई सीधी ट्रेन नहीं तो इसके लिए सबसे पहले आपको नई दिल्ली आना होगा। और नई दिल्ली से आपको फिर हरिद्वार आना होगा हरिद्वार आने के बाद आपको एक नाईट स्टे हरिद्वार में करना होगा।
और फिर अगले दिन मॉर्निंग में हरिद्वार से बस पकड़ के आपको निकल जाना है सोनप्रयाग। हरिद्वार से सोनप्रयाग में सुबह मॉर्निंग में बस निकल जाती है जो की 8 से 9 घंटे में आपको सोनप्रयाग पहुंचा देती है। और उसके बाद फिर आपको जाना होता है गौरीकुंड। गौरीकुंड वह जगह है जहां से केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा स्टार्ट होती है। हालांकि आप चाहे तो हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी यात्रा कर सकते हैं। आप चाहे तो घोड़ा या पालकी भी ले सकते है। लेकिन मैं आपको यही बोलूंगा अगर आप केदारनाथ धाम जा रहे हैं तो आप पैदल ही अपनी यात्रा करिए।
बैंगलोर से केदारनाथ यात्रा का खर्चा
तो पहले दिन आप हरिद्वार से सोनप्रयाग की बस में बैठ कर सोनप्रयाग पहुंचेंगे। फिर सोनप्रयाग से आपको प्राइवेट टैक्सी मिलेगी जो कि आपको गौरीकुंड छोड़ेगी फिर पहले दिन का नाईट होल्ड आपका गौरीकुंड होने वाला है।
फिर अगले दिनों गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा करेंगे। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम का जो ट्रैक है वह 21 किलोमीटर का ट्रैक है। मंदिर तक आपको जाने में काम से कम 9 से 10 घंटे लग सकते हैं। केदारनाथ धाम की चढ़ाई पूरी खड़ी चढ़ाई है तो इसमें आपको काफी ज्यादा दिक्कत होने वाली है। लेकिन अगर आप भोलेनाथ का नाम लेते लेते अपनी यात्रा करेंगे तो फिर आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। और जब आप ऊपर केदारनाथ धाम पहुंचेंगे तो सामने मंदिर देखकर आपके सभी दर्द दूर होने वाले हैं।
तो दूसरे दिन आप केदारनाथ धाम पहुंचेंगे आप वही अपना स्टेट करिए। शाम को आरती में भाग लीजिए और अगले दिन सुबह-सुबह वहां गर्भ ग्रह में जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा करिए। उनका आशीर्वाद प्राप्त करके और तीसरे दिन आप नीचे केदारनाथ धाम से गौरीकुंड आ जाइए। गौरीकुंड आने के बाद फिर आप गौरीकुंड से सोनप्रयाग आ जाइये। और तीसरे दिन आपको सोनप्रयाग में नाईट स्टे करना है। सोनप्रयाग में तीसरे दिन नाईट स्टे करने के बाद फिर चौथे दिन आपको सोनप्रयाग से हरिद्वार की सीधी बस मिल जाएगी। आप वहां से हरिद्वार आ जाइए और हरिद्वार आने के बाद आप चाहे तो सीधा अपनी ट्रेन में बैठकर अपने शहर लोट जाये या फिर आप उसे दिन भी हरिद्वार में भी रुक सकते हैं।
तो यहां मैंने आपको Bangalore to Kedarnath Dham Yatra का पूरा प्लान समझा दिया है। अब बात करते हैं इसमें आपके कितने दिन लगने वाले हैं। तो देखिए आप बेंगलुरु से हरिद्वार आएंगे तो 3 दिन आपका Bangalore से हरिद्वार आने में लगने वाला है। और 3 दिन आपको हरिद्वार से बेंगलुरु से जाने में जाने में लगने वाला है। तो 6 दिन तो आप अपने शहर से आने जाने का मान कर चलिए।
और हरिद्वार से केदारनाथ धाम का का आप टोटल 4 दिन मान कर चलिए। तो टोटल आपके 10 दिन इस यात्रा में लगने वाले हैं।
अब बात करते है Bangalore to Kedarnath Dham Yatra पर कितना खर्चा आएगा। तो निचे मैंने आपको रहने का और आने जाने के सभी खर्चे बता रहा हु। इसमें मैं खाने पिने का खर्चा नहीं जोड़ रहा हु। वो आप अपने हिसाब से ही देखना। जितना खाओगे उतना खर्चा होगा।
Location | Traveling by Train, Bus and Taxi | Price |
Bangalore To New Delhi | KARNATAKA EXP (12627) | 860 Rs Sleeper Price |
New Delhi to Haridwar | DDN JANSHTBDI (12055) | 145 Rs Second Sitting |
Haridwar to New Delhi | JANSHATABDI EXP (12056) | 145 Rs Second Sitting |
New Delhi to Bangalore | KARNATAKA EXP (12628) | 865 Rs Sleeper Price |
Haridwar to Sonpryag | Bus (offline Ticket) | 550 Rs |
Sonpryag to Haridwar | Bus (offline Ticket) | 550 Rs |
Sonpryag to Gorikund | Taxi | 50 Rs |
Gorikund to Sonpryag | Taxi | 50 Rs |
Haridwar Night Stay | Sharing Bed (Offline Price) | 300 rs |
Gorikund Night Stay | Sharing Bed (Offline Price) | 500 rs |
Kedarnath Night Stay | Tant | 500 rs |
Sonpryag Night Stay | Sharing Bed (Offline Price) | 500 rs |
Total Price | Rs. 5015 |
उपर मैंने आप सभी को Bangalore to Kedarnath Dham Yatra Cost की सभी जानकारी दे दी है। और जो भी मैंने आपको बस के और नाईट होल्ड करने के प्राइस दिए है। ये प्राइस ऑफलाइन है। अगर आप बस की बुकिंग और रहने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करते हो तो वो आपको महंगा पड़ेगा।
What's Your Reaction?






