Low budget Hill Stations List | कम बजट वाले हिल स्टेशनों की सूची

Low budget Hill Stations List. कम बजट वाले हिल स्टेशनों की सूची। अगर आप इन सर्दियों के मौसम में कहीं बर्फबारी देखने जा रहे हैं। और आप चाहते हैं कि आपको कम बजट में ऐसी जगह का पता चले जहां आपको बर्फ भी दिखाई दे और आपका खर्चा भी कम हो। तो मेरा आज का यह आर्टिकल आप सभी लोगों के लिए क्योंकि आज मैं आपको कम बजट में यात्रा करने की पूरी जानकारी देने वाला हूं। 

Feb 25, 2026 - 20:47
Updated: 5 months ago
0 2

1. Low budget Hill Stations List

Low budget Hill Stations List. कम बजट वाले हिल स्टेशनों की सूची। अगर आप इन सर्दियों के मौसम में कहीं बर्फबारी देखने जा रहे हैं। और आप चाहते हैं कि आपको कम बजट में ऐसी जगह का पता चले जहां आपको बर्फ भी दिखाई दे और आपका खर्चा भी कम हो। तो मेरा आज का यह आर्टिकल आप सभी लोगों के लिए क्योंकि आज मैं आपको कम बजट में यात्रा करने की पूरी जानकारी देने वाला हूं। 

जैसा कि आपको मालूम ही है सर्दियों का मौसम चल रहा है। और इस मौसम में उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड देखने को मिलती है। और जो पहाड़ होते हैं वह काफी ज्यादा बर्फबारी होती है जिसमें लोग इंजॉय करने के लिए आते हैं। लोग सर्दियों में विदेशी नजारे देखने के लिए लद्दाख और कश्मीर जैसी जगह जाते हैं। लेकिन हमारे इंडिया में बहुत सी ऐसी जगह है जहां आप कम प्राइस में घूम सकते हैं। और बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। तो यहां मैं आपको जिन जगहों के बारे में बताने वाला हूं उन जगहों में मात्र आप ₹5000 में अपनी पूरी यात्रा कर सकते हैं। 

15 beautiful places to visit in Mussoorie

2. चोपता Hill Stations Chopta

Low budget Hill Stations List में पहले जगह का नाम है चोपता। उत्तराखंड में चोपता नाम की एक जगह है चोपता एक हिल स्टेशन है जो कि आपके घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। चोपता को मिनी स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है। और यहां बर्फबारी के साथ-साथ आप ट्रैकिंग का आनंद भी ले सकते हैं। 

चोपता के लिए आपको ऋषिकेश या हरिद्वार में आना होगा। इसके बाद हरिद्वार या ऋषिकेश से आपको सस्ती बस चोपता जाने के लिए मिल जाएगी। आप चाहे तो शेयरिंग जीप के माध्यम से भी चोपता जा सकते। और यहां आपको टेंट में रुकने का भी सस्ता विकल्प मिल जाएगा। अगर आप होटल में रुकते वह थोड़ा महंगा पड़ेगा लेकिन आप  टेंट में रुक कर इस जगह का पूरा आनंद प्राप्त कर सकते हैं। 

3. औली Hill Stations AULI

कम बजट वाले हिल स्टेशनों की सूची में दूसरा नाम औली का है। उत्तराखंड की दूसरी खुबसुरत और ठंडी जगह है औली। औली एक हिल स्टेशन है जहां आपको काफी ज्यादा बर्फबारी देखने को मिलती है। औली भारत की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक जगह है। औली में रुकने के लिए आपको होमस्टे में सस्ती बुकिंग मिल जाएगी।  आप होम स्टे में रुक सकते हैं और औली में पढ़ने वाली बर्फबारी का नजारा देख सकते हैं। 

4. शिमला कुफरी Hill Stations Shimla Kufri

Low budget Hill Stations List में तीसरा नाम है शिमला कुफरी का। हमारे देश की सबसे जो लोकप्रिय जगह है वह है शिमला। तो आप ठन्डे ठन्डे मौसम का मजा लेने के लिए शिमला जैसे वाले हिल स्टेशन में भी जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला कुफरी जनवरी के महीने में खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। चंडीगढ़ या दिल्ली से आप बस के माध्यम से कालका तक जाए और फिर वहां से ट्राय ट्रेन बुक करें। शिमला के आसपास छोटे छोटे गांव में आप बहुत ही कम प्राइस में रह सकते हैं वहा गांव के घरों में रहने का भी आनंद प्राप्त कर सकते हैं। 

5. मनाली Hill Stations Manali

कम बजट वाले हिल स्टेशनों की सूची में सबसे लास्ट नाम है मनाली का। हिमाचल प्रदेश की जो दूसरी सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है वह मनाली। कुल्लू मनाली एक ऐसी जगह है जहां हर कोई जाना चाहता है। आप लोग मनाली की यात्रा भी कम बजट में कर सकते हैं।

मनाली से सोलंग वैली और रोहतांग पास अच्छी खासी बर्फ़बारी होती है। दिल्ली से आप बस या हिमाचल परिवहन की सस्ती बस में सफर कर सकते हैं। और जो बस का किराया होगा लगभग 1200 से 1500 के आसपास होता है। मनाली में आपको रुकने के लिए बहुत अच्छी जगह भी मिल जाएगी। आप चाहे तो होटल भी बुक कर सकते लेकिन होटल आपको थोड़े महंगी मिलेंगे। 

लेकिन आप शेयरिंग बेड बुक करके कम प्राइस में रुक सकते हैं। और वहां स्थानीय ढाबे में आप सस्ता भोजन भी कर सकते हो। और साथ ही साथ वहां होने वाली snowfall का भी आनंद प्राप्त कर सकते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Yatra Gyan

Har Har Mahadev. Agar aapko Kedarnath Yatra ya Chardham Yatra se judi Help Chahiye to aap mujhe 7060830844 Par Call Karke Meri Help Le sakte ho. Mera Naam Mayank hai or Me Haridwar Uttarakhand se hu.

Comments (0)

User