Kedarnath Kapat Closing Date in 2024 | केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख

Kedarnath Kapat Closing Date in 2024. केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख । केदारनाथ धाम के कपाट Year 2024 में कब बंद होंगे। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख कोन सी है। यह सवाल उन सभी शिव भक्तो  के मन में चल रहा होगा।

May 22, 2024 - 08:00
May 22, 2024 - 07:24
 0
Kedarnath Kapat Closing Date in 2024 | केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख
Kedarnath Kapat Closing Dat

Kedarnath Kapat Closing Date. केदारनाथ धाम के कपाट Year 2024 में कब बंद होंगेकेदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख कोन सी है। यह सवाल उन सभी शिव भक्तो  के मन में चल रहा होगा। जो इस साल केदारनाथ धाम की यात्रा करने का प्रोग्राम बना रहे है। तो मेरे आज के इस आर्टिकल के द्वारा आप सभी को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख की जानकारी मिलने वाली है।

Kedarnath Kapat Closing Dat

Kedarnath Kapat Closing Date

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के बारे में आप सभी लोग जानते हैं। इस चार धाम यात्रा पर हर साल लाखों तीर्थ यात्री आते हैं। और हर साल एक नया ही रिकॉर्ड इस यात्रा पर आने वाले भक्तों का बनता है। इन्हीं चार धाम में से एक धाम हमारा केदारनाथ धाम है। केदारनाथ धाम एक ऐसा धाम है जहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है। सबसे ज्यादा भक्त केदारनाथ धाम जाते हैं। केदारनाथ धाम शिव भगवान का वह स्थान है जहां हमें भोलेनाथ की भक्ति करने का मौका मिलता है। अगर आप केदारनाथ धाम जाते हैं तो यकीन मानिए आपको भोलेनाथ की भक्ति में खोने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा।  

उत्तराखंड की इस केदारनाथ धाम की यात्रा पर हर साल लाखों तीर्थ यात्री आते हैं। और हर साल एक नया ही रिकॉर्ड बन जाता है। जब केदारनाथ धाम के कपाट खुलते हैं तो सबसे भयंकर भीड़ उसे टाइम होती है एक-एक दिन के अंदर 30 से 40000 भक्त केदारनाथ धाम पहुंच जाते हैं।  

अब जमाना टेक्नोलॉजी का हो गया जिसकी वजह से इतनी ज्यादा भक्त केदारनाथ धाम पर है। क्योंकि इनमें से 99% लोग मौज मस्ती वाले होते हैं उनको केवल केदारनाथ धाम जाकर वीडियो बनाना है और डांस करके वीडियो अपलोड करना है। तो ऐसे में जो भक्त सच्चे मन से केदारनाथ धाम जाते हैं उनको बहुत ज्यादा प्रॉब्लम होती है। जब भीड़ ज्यादा हो जाती है तो केदारनाथ धाम में भोलेनाथ की दर्शन करना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। और उनको छूने की बात तो छोड़िए आप गर्भ ग्रह के अंदर भी नहीं जा सकते, जहा भोलेनाथ शिवलिंग रूप में मोजूद है।   

हर साल केदारनाथ धाम की यात्रा 6 महीने के लिए खुलती है और 6 महीने बंद रहती है। क्योंकि केदारनाथ धाम या चारों धाम में बहुत ज्यादा स्नोफॉल होती है जिसकी वजह से वहां जाने के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं बर्फ के कारण। तो इसलिए जो हमारे चार धाम की यात्रा है 6 महीने चलती है और 6 महीने बंद रहती है।  

अगर मैं बात करूं चारों धाम के कपाट ओपन होने की तो जो चारों धाम के कपाट है वह हर साल अक्षय तृतीया पर ओपन होते हैं। अक्षय तृतीया कभी अप्रैल में आती है तो कभी मई में आती है। और अगर में बात करू कपाट बंद होने की। तो अलग-अलग तारीख पर हर धाम के कपाट बंद होते हैं। लेकिन जो हमारे केदारनाथ धाम के कपाट है वह एक सिक्स दिन बंद होते हैं।  

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख

केदारनाथ धाम के कपाट हर साल दिवाली के बाद आने वाली भाई दूज को बंद होते हैं। और इस साल यानी 2024 में जो भाई दूज है वह है 3 नवंबर की। यानी केदारनाथ धाम के जो कपाट कपट है वो रविवार 3 नवंबर 2024 को बंद हो जाएंगे। तो अगर आप केदारनाथ धाम जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं। तो आपको मैंने कपाट बंद होने की तारीख बता दी है। आप इस तारीख से पहले केदारनाथ धाम जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।  

Kedarnath Kapat Closing Date in 2024
Kedarnath Kapat Closing Date in 2024 Sunday 3 November 2024 (Morning)

केदारनाथ धाम किस तरह जाया जाता है इसकी पूरी जानकारी आपको यहां क्लिक करके मिल जाएगी। अगर आप बस के माध्यम से जाना चाहते हैं तो हरिद्वार से बस की पूरी जानकारी आपको यहां क्लिक करके मिल जाएगी। अगर आप हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो आप यहां क्लिक करके हेलीकॉप्टर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Yatra Gyan Har Har Mahadev. Agar aapko Kedarnath Yatra ya Chardham Yatra se judi Help Chahiye to aap mujhe 7060830844 Par Call Karke Meri Help Le sakte ho. Mera Naam Mayank hai or Me Haridwar Uttarakhand se hu.