Kedarnath Kapat Closing Date in 2026 | केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख

Kedarnath Kapat Closing Date in 2026. केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख । केदारनाथ धाम के कपाट Year 2026 में कब बंद होंगे। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख कोन सी है। यह सवाल उन सभी शिव भक्तो  के मन में चल रहा होगा।

May 30, 2026 - 20:30
Updated: 26 days ago
0 8
Kedarnath Kapat Closing Date in 2026 | केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख
Kedarnath Kapat Closing Date in 2026

Kedarnath Kapat Closing Date in 2026. केदारनाथ धाम के कपाट Year 2026 में कब बंद होंगे2026 में केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख कोन सी है। यह एक ऐसा सवाल है जो उन सभी शिव भक्तो  के मन में चल रहा होगा। जो इस साल यानी 2026 में केदारनाथ धाम की यात्रा करने का प्रोग्राम बना रहे है। तो मेरे आज के इस आर्टिकल के द्वारा आप सभी को 2026 में केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख की जानकारी मिलने वाली है।

Kedarnath Kapat Closing Date in 2026

उत्तराखंड में मोजूद चार धाम यात्रा के बारे में आप सभी लोग जानते हैं। हर साल चार धाम यात्रा पर लाखों तीर्थ यात्री आते हैं। और हर साल एक नया ही रिकॉर्ड इस यात्रा पर आने वाले भक्तों का बनता है। इन्हीं चार धाम में से एक धाम हमारा केदारनाथ धाम है। केदारनाथ धाम एक ऐसा धाम है जहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है। 2026 में केदारनाथ धाम में आने वाले भक्तो की संख्या में जबरदस्त तेजी आई है।

जब हर साल 6 महीने के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खुलते है. उस समय सबसे ज्यादा भक्त केदारनाथ धाम में आते हैं। केदारनाथ धाम शिव भगवान का वह स्थान है। जहा हर शिव भक्त अपनी जिन्दगी में के बार जरुर जाना चाहता है। केदारनाथ धाम में हमें भोलेनाथ की भक्ति करने का मौका मिलता है। अगर आप केदारनाथ धाम जाते हैं तो यकीन मानिए आपको भोलेनाथ की भक्ति में खोने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। हर साल केदारनाथ धाम में आने वाले भक्तो की संक्या बढती ही जा रही है।   

उत्तराखंड की इस केदारनाथ धाम की यात्रा पर हर साल लाखों तीर्थ यात्री आते हैं। और हर साल एक नया ही रिकॉर्ड बन जाता है। जब केदारनाथ धाम के कपाट खुलते हैं तो सबसे भयंकर भीड़ उसे टाइम होती है एक-एक दिन के अंदर 30 से 40000 भक्त केदारनाथ धाम पहुंच जाते हैं। और जैसे जैसे समय गुजरता है यह भीड़ और बढ़ जाती है।   

अब जमाना टेक्नोलॉजी का हो गया जिसकी वजह से इतनी ज्यादा भक्त केदारनाथ धाम पर है। क्योंकि इनमें से 99% लोग मौज मस्ती वाले होते हैं उनको केवल केदारनाथ धाम जाकर वीडियो बनाना है और डांस करके वीडियो अपलोड करना है। तो ऐसे में जो भक्त सच्चे मन से केदारनाथ धाम जाते हैं उनको बहुत ज्यादा प्रॉब्लम होती है। जब भीड़ ज्यादा हो जाती है तो केदारनाथ धाम में भोलेनाथ की दर्शन करना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। और उनको छूने की बात तो छोड़िए आप गर्भ ग्रह के अंदर भी नहीं जा सकते, जहा भोलेनाथ शिवलिंग रूप में मोजूद है।   

हर साल केदारनाथ धाम की यात्रा 6 महीने के लिए खुलती है और 6 महीने बंद रहती है। क्योंकि केदारनाथ धाम या चारों धाम में बहुत ज्यादा स्नोफॉल होती है जिसकी वजह से वहां जाने के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं बर्फ के कारण। तो इसलिए जो हमारे चार धाम की यात्रा है 6 महीने चलती है और 6 महीने बंद रहती है।  

अगर मैं बात करूं चारों धाम के कपाट ओपन होने की तो जो चारों धाम के कपाट है वह हर साल अक्षय तृतीया पर ओपन होते हैं। अक्षय तृतीया कभी अप्रैल में आती है तो कभी मई में आती है। और अगर में बात करू कपाट बंद होने की। तो अलग-अलग तारीख पर हर धाम के कपाट बंद होते हैं। लेकिन जो हमारे केदारनाथ धाम के कपाट है वह एक फिक्स दिन बंद होते हैं।  

2026 में केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख

केदारनाथ धाम के कपाट हर साल दिवाली के बाद आने वाली भाई दूज को ही बंद होते हैं। और इस साल यानी 2026 में जो भाई दूज है वह है 11 नवम्बर की। यानी केदारनाथ धाम के जो कपाट कपट है वो बुधवार 11 नवम्बर 2026 को बंद हो जाएंगे। तो अगर आप केदारनाथ धाम जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं। तो आपको मैंने कपाट बंद होने की तारीख बता दी है। आप इस तारीख से पहले केदारनाथ धाम जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।  

Kedarnath Kapat Closing Date in 2026
Kedarnath Kapat Closing Date in 2026 Wednesday 11 November 2026

केदारनाथ धाम की यात्रा किस तरह की जाती है इसकी पूरी जानकारी आपको यहां क्लिक करके मिल जाएगी। अगर आप हरिद्वार या ऋषिकेश से बस के माध्यम से जाना चाहते हैं तो हरिद्वार से बस की पूरी जानकारी आपको यहां क्लिक करके मिल जाएगी। अगर आप हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो आप यहां क्लिक करके हेलीकॉप्टर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQs for Kedarnath Kapat Closing 2026

केदारनाथ धाम के कपाट हर साल दीपावली के दो दिन बाद यानी 'भैया दूज' (Bhai Dooj) के पावन अवसर पर बंद किए जाते हैं। 2026 में भैया दूज के दिन, विशेष पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। (Wednesday 11 November 2026)।

शीतकाल में जब भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं, तब बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली को गुप्तकाशी के पास उखीमठ स्थित 'ओंकारेश्वर मंदिर' (Omkareshwar Temple, Ukhimath) में लाया जाता है। सर्दियों के 6 महीने श्रद्धालु यहीं पर बाबा केदार के दर्शन और पूजा कर सकते हैं।

कपाट बंद होने के दिन मुख्य पुजारी द्वारा स्वयंभू शिवलिंग को सूखी भस्म (राख) और ब्रह्म कमल से ढक कर 'समाधि पूजा' की जाती है। मंदिर के अंदर एक घी का दीपक (अखंड ज्योति) जलाया जाता है। आश्चर्यजनक रूप से, 6 महीने बाद जब कपाट दोबारा खुलते हैं, तो वह दीपक उसी तरह जलता हुआ मिलता है, जो बाबा केदार के चमत्कारों में से एक है।

कपाट बंद होने के बाद केदारनाथ में भारी बर्फबारी होती है और तापमान माइनस में चला जाता है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन कपाट बंद होने के बाद आम पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ ट्रेक को पूरी तरह से बंद कर देता है। इसलिए सर्दियों में वहां जाने की अनुमति नहीं होती है।

हाँ, कपाट बंद होने वाले दिन सुबह के समय श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। उस दिन बाबा की पंचमुखी डोली मंदिर से बाहर आती है और हजारों भक्तों की मौजूदगी में सेना के बैंड की धुन और 'हर हर महादेव' के जयकारों के बीच शीतकालीन प्रवास (उखीमठ) के लिए प्रस्थान करती है। यह दृश्य बेहद अलौकिक होता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गर्मियों के 6 महीने केदारनाथ में इंसान (नर) भगवान शिव की पूजा करते हैं, और सर्दियों के 6 महीने जब कपाट बंद रहते हैं, तब देवता और स्वर्ग के किन्नर आकर बाबा केदारनाथ की पूजा करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Yatra Gyan

Har Har Mahadev. Agar aapko Kedarnath Yatra ya Chardham Yatra se judi Help Chahiye to aap mujhe 7060830844 Par Call Karke Meri Help Le sakte ho. Mera Naam Mayank hai or Me Haridwar Uttarakhand se hu.

Comments (0)

User