Kedarnath Heli Booking Update | केदारनाथ हेली टिकेट होगा महंगा

Kedarnath Heli Booking Update, केदारनाथ हेली टिकेट होगा महंगा. अगर आप केदारनाथ धाम की यात्रा हेलीकाप्टर से करना चाहते है. तो ये Kedarnath Heli Booking Update आप सभी लोगो के लिए है.

Feb 16, 2026 - 20:45
0 0
Kedarnath Heli Booking Update | केदारनाथ हेली टिकेट होगा महंगा
Kedarnath Heli Booking Update

Kedarnath Heli Booking Update: केदारनाथ हेली टिकेट होगा महंगा. अगर आप केदारनाथ धाम की यात्रा हेलीकाप्टर से करना चाहते है. तो ये Kedarnath Heli Booking Update आप सभी लोगो के लिए है. आज मैं आपको उस अपडेट के बारे में बताने वाला हु जो कि न्यूज़ paper में आ गया है. News Paper की फाइल का लिंक आपको इसी पोस्ट में सबसे निचे मिल जायेगा. 

Kedarnath Heli Booking Update

केदारनाथ हेली टिकेट होगा महंगा

जैसा कि आप सभी को मालूम ही है. केदारनाथ यात्रा की चढ़ाई बहुत ज्यादा कठिन है. जिसकी वजह से अधिकतर यात्री हेलिकोपुटर के माध्यम से ही यात्रा करना पसंद करते है. अगर आप गोरीकुंड से पैदल केदारनाथ धाम जाते है तो आपको केदारनाथ धाम पहुचने में 7 से 8 घंटे लग जाते है. लेकिन अगर आप हेलीकाप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम जाते हो तो 5 मिनट के अन्दर ही आप केदारनाथ धाम पहुच जाते हो. तो इसलिए अधिकतर लोग केदारनाथ धाम जाने के लिए हेलीकाप्टर से यात्रा करना पसंद करते है.   

इस इस बार केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को केदारनाथ धाम हेली सेवा के लिए यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (उकाडा) अगले तीन साल के लिए हेली सेवा का टेंडर जारी करने जा रहा है। इस बार केदारनाथ हेलीसेवा के लिए फिक्स के बजाय फ्लेक्सी किराया मॉडल लागू किया जा रहा है। इसमें देरी से टिकट बुक करने पर अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है।

केदारनाथ हेलीसेवा के लिए पिछली बार वर्ष 2019 में टेंडर जारी हुए थे। तीन साल का उक्त अनुबंध गत यात्रा सीजन के समय यानी 2022 में समाप्त हो चुका है। इस कारण उकाडा अब नए सिरे से टेंडर करने जा रहा है। इसमें इस बार पिछली बार के मुकाबले किराया 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। पिछली बार प्रति यात्री आने जाने का किराया गुप्तकाशी से 7750, फाटा से 4720 और सिरसी से 4680 रुपये तय था।

इसके साथ ही उकाडा इस बार फ्लैक्सी किराया मॉडल लागू करने जा रहा है। ऐसा मॉडल सामान्यतः हवाई जहाज की यात्रा में अपनाया जाता है। इसमें जल्द टिकट बुक करने पर न्यूनतम किराया देना होता है, जबकि देर से टिकट बुक कराने पर करीब दोगुना तक किराया चुकाना पड़ सकता है। हालांकि अधिकतम किराया भी 15 हजार रुपये प्रति टिकट से अधिक नहीं होगा।

टिकटों की कालाबाजारी की समस्या को देखते हुए उकाडा इस बार बुकिंग की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को देने जा रहा है। साथ ही हेली टिकट बुकिंग को यात्रा पंजीकरण अनिवार्य किए जाने व हेलीपैड पर आधार कार्ड दिखाए जाने की अनिवार्यता भी लागू करने जा रहा है। उकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने गुरुवार को बताया कि विभाग आगामी सीजन के लिए देहरादून से केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री ( खरसाली) के लिए सीधी हेली सेवा शुरू करने की भी तैयारी कर रहा है।

तो इस बार आपको केदारनाथ हेली बुकिंग से जुड़े बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे. और हो सकता है इस बार यात्रा के दोरान टिकटों की कालाबाजारी कम देखने को मिले. वर्ना हर साल टिकटों की कालाबाजारी के रूप में एक एक व्यक्ति से 15000 se 20000 रूपये लिए जाते थे. Kedarnath Heli Booking Update से जुड़े जो भी अपडेट आयेंगे. मैं आपसे सबसे पहले दूंगा. ताकि आप सही टाइम अपनी केदारनाथ यात्रा के लिए टिकट बुक कर सको. और मेरे साथ यहाँ क्लिक करके WhatsApp से जुड़िये ताकि आपको टाइम से पहले सभी अपडेट मिल सके.   

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Yatra Gyan

Har Har Mahadev. Agar aapko Kedarnath Yatra ya Chardham Yatra se judi Help Chahiye to aap mujhe 7060830844 Par Call Karke Meri Help Le sakte ho. Mera Naam Mayank hai or Me Haridwar Uttarakhand se hu.

Comments (0)

User