Mahakaleshwar Bhasma Aarti offline Booking | महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्मआरती ऑफलाइन बुकिंग

Mahakaleshwar bhasma Aarti offline Booking. क्या आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्मआरती ऑफलाइन या ऑनलाइन बुक करना चाहते है। तो मेरा यह आर्टिकल आप सभी लोगो के लिए है।

Feb 14, 2025 - 11:35
Feb 14, 2025 - 11:50
 0
Mahakaleshwar Bhasma Aarti offline Booking | महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्मआरती ऑफलाइन बुकिंग
Mahakaleshwar bhasma Aarti offline Booking

Mahakaleshwar bhasma Aarti offline Booking. क्या आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्मआरती ऑफलाइन या ऑनलाइन बुक करना चाहते है। तो मेरा यह आर्टिकल आप सभी लोगो के लिए है। अपने इस आर्टिकल में मैं आपको Mahakaleshwar bhasma Aarti offline and Online Booking की सम्पूर्ण जानकारी देने वाला हु। ताकि आप लोग घर बेठे बेठे Mahakaleshwar bhasma Aarti की बुकिंग कर सको।   

Mahakaleshwar Bhasma Aarti offline Booking

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्मआरती करने की इच्छा रखते हैं तो यह पूरी हो सकती है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने ऑफलाइन भस्मआरती की अनुमति देने के लिए बदलाव करने का प्रस्ताव बनाया है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक अनुकूल जैन के अनुसार भस्मआरती के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्हें इसमें शामिल होने की प्रक्रिया पता नहीं होने पर वे चाहकर भी इससे वंचित रहकर लौट जाते हैं। अमूमन ऑनलाइन के लिए लंबी बुकिंग होती है। इसके अलावा ऑफलाइन अनुमति के लिए भी एक दिन इंतजार करना पड़ता है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अब ऑफलाइन भस्मआरती की अनुमति में बदलाव किया जा रहा है। इसकी अनुमति के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के काउंटर से शाम 7 से रात 9 बजे तक फॉर्म मिलेंगे। इसके बाद श्रद्धालु संबंधित जानकारी भरकर उसी काउंटर पर रात 11 बजे उसे जमा करवा सकेंगे। फॉर्म जमा करने के बाद उन्हें उपलब्ध सीटों के आधार पर हाथोंहाथ अनुमति जारी कर दी जाएगी।

इसके मायने यह है कि अनुमति मिलने के बाद श्रद्धालु उसी दिन तड़के होने वाली भस्मआरती में शामिल हो सकेंगे यानी 7 घंटे बाद वे भस्मआरती का लाभ ले सकेंगे। अब तक भस्मआरती की ऑफलाइन अनुमति के लिए श्रद्धालुओं को मंदिर के काउंटर से शाम 7 से रात 9 बजे तक फॉर्म मिलने और जमा करने के बाद उन्हें अगले दिन यानी एक दिन बाद भस्मआरती का लाभ मिलता था।

जानिए... महाकाल मंदिर में भस्मआरती की व्यवस्था

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्मआरती के लिए दो तरह से कर सकते आवेदन

1- ऑनलाइन : महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की अधिकृत वेबसाइट से 

https://shrimahakaleshwar.com/ पर विजिट कीजिए। दी गयी वेबसाइट खोलने के बाद आपको सबसे उपर हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में भस्मआरती बुकिंग का कॉलम दिखाई देगा। जैसे ही आप उस कॉलम पर क्लिक करेंगे, आपके सामने डेट का कैलेंडर खुल जाएगा। इसमें आपको अपनी यात्रा से संबंधित दिनांक के साथ स्लॉट की जानकारी मिल जाएगी। जो स्लॉट आपको खाली दिखेगा उस दिन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बाकी के लिए नहीं।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्मआरती ऑनलाइन शुल्क : 200 प्रति व्यक्ति, जो ऑनलाइन भुगतान होगा।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्मआरती की अनुमति कैसे मिलेगी : ऑनलाइन खाली स्लॉट के लिए आवेदन करने पर

श्रद्धालु की ओर से दिए मोबाइल नंबर पर महाकाल मंदिर के ऑफिस से एक लिंक भेजी जाएगी, जो आमतौर पर आरती के एक दिन पहले दोपहर 2 से रात 11 बजे तक भेजी जाती है। उस पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भर दीजिए। भुगतान होने पर उसी मोबाइल नंबर पर समिति द्वारा ऑनलाइन टिकिट जारी कर दिए जाएंगे। 

यह तारीख ऑनलाइन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्मआरती बुक करने का था। अब हम महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्मआरती की बुकिंग ऑफलाइन कैसे करेंगे इसकी जानकारी प्राप्त करते है।

2. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्मआरती की ऑफलाइन बुकिंग :

अगर आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्मआरती की बुकिंग ऑफलाइन करना चाहते हो ,तो आपको  महाकाल महालोक के नंदी द्वार के पास प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक ऑफलाइन अनुमति के लिए श्रद्धालुओं को कतार में लगना होगा। यहां काउंटर से हर श्रद्धालु को एक फॉर्म दिया जाता है। एक फॉर्म पर पांच लोगों की अनुमति मिलती है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरने के बाद सभी श्रद्धालुओं को उसी काउंटर पर लगाए वेब कैमरे के सामने फोटो खींचवाने के लिए रात 10 से 11 बजे के बीच आना होगा। फोटो खिचवाना अनिवार्य है। इसके बिना आपको भस्मआरती में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

शुल्क : यह निःशुल्क है। इसके लिए न तो फॉर्म का कोई शुल्क है न ही अनुमति का।

केदारनाथ यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Yatra Gyan Har Har Mahadev. Agar aapko Kedarnath Yatra ya Chardham Yatra se judi Help Chahiye to aap mujhe 7060830844 Par Call Karke Meri Help Le sakte ho. Mera Naam Mayank hai or Me Haridwar Uttarakhand se hu.