Kedarnath Dham Kapat 2023 | केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

Kedarnath Dham Kapat 2023 : केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि कोन सी है. केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के कपाट की डेट किस तारीख को आने वाली है.

Feb 15, 2026 - 20:41
0 0
Kedarnath Dham Kapat 2023 | केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि
kedarnath-dham-kapat-2023

Kedarnath Dham Kapat 2023 : केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि कोन सी है. अपने आज के इस आर्टिकल के द्वारा मैं आप सभी को बताने वाला हु. कि केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के कपाट की डेट किस तारीख को आने वाली है.

Kedarnath Dham Kapat 2023

Kedarnath Dham Kapat 2023 Opening Date

जैसा कि आप सभी को मालूम है इस साल यानी 2023 में  चारधाम यात्रा 22 अप्रैल में शुरू हो जाएगी। हर बार की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुल जायेंगे। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है. तो चारधाम की यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल को ही हो जाएगी. गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने की तारीख तो सभी को मालूम है. लेकिन बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का अभी किसी को पता नहीं है.

हम में से बहुत से लोग ऐसे है जो केदारनाथ धाम की यात्रा करना चाहते है. चारधाम की यात्रा तो हर कोई नहीं कर पाता लेकिन केदारनाथ धाम की यात्रा हर कोई करना चाहता है. केदारनाथ धाम शिव जी का वो मंदिर है जो पुरे साल केवल 6 महीने के लिए ही खुलता है. और जब केदारनाथ धाम का मंदिर 6 महीने के लिए खुलता है. तब सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में ही होती है.

पिछले साल यानी 2022 में एक नया ही रिकॉर्ड बना है केदारनाथ आने वाले भक्तो का. ये ही कारण है हर किसी को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का इन्तजार रहता है. हलाकि जब गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलते है तो उसके 4 या 5 दिन के बाद केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाते है. तो हर बार की तरह इस बार भी गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के बाद केदारनाथ धाम के कपाट खुल जायेंगे. केदारनाथ धाम के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

अब बात आती है कि किस तारीख को kedarnath dham ke or Badrinath Dham ke कपाट खुलेंगे. तो मैं आप सभी को बताना चाहूँगा इसी महीने हम सभी को पता चल जायेगा कि बद्रीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे. और अगले महीने हमे ये पता चल जायेगा कि केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे. इसी महीने  26 जनवरी को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख आ जाएगी. 26 जनवरी 2023 को बसंत पंचमी है . और हर साल इसी फेस्टिवल पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख आती है. 26 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन नरेंद्रनगर राजदरबार में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी। 

इसी दिन बदरी विशाल के अभिषेक में इस्तेमाल होने वाले तेल पिरोने व गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की भी तिथि तय होगी। बसंत पंचमी को डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत, योग बदरी पांडुकेश्वर व नृसिंह मंदिर जोशीमठ से पूजा अर्चना के पश्चात गाडू घड़ा को नरेंद्रनगर राज दरबार के सुपुर्द किया जाएगा। बाद में गाडू घड़ा यात्रा तीर्थ नगरी ऋषिकेश होते हुए बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होती है। 

अब बात करते है kedarnath dham की. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि कब आएगी. तो मैं आप सभी को बताना चाहूँगा. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख हर साल शिवरात्रि को आती है. जो शिवरात्रि फरवरी महीने में आती है. उसी शिवरात्रि को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख आएगी. इस बार शिव रात्रि 18 फरवरी 2023 को है. तो  और 18 फरवरी को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार 18 फरवरी को शिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।तो आप सभी को आने वाली 18 फरवरी 2023 को पता चल जायेगा. कि केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलने वाले है. और बद्रीनाथ धाम के कपाट कब खुलने वाले है. अगर आप मेरे साथ Broadcast लिस्ट से जुड़े है. तो सबसे पहले आपको मेरे ही माध्यम से केदारनाथ के कपाट खुलने की तारीख का पता चलेगा. आप यहाँ क्लिक करके मेरे साथ व्हात्सप्प पर जुड़ सकते हो.      

2023 Me Kedarnath Dham ke Kapat 25 April 2023 Ko Open hone ki Final Date aa gayi hai.  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Yatra Gyan

Har Har Mahadev. Agar aapko Kedarnath Yatra ya Chardham Yatra se judi Help Chahiye to aap mujhe 7060830844 Par Call Karke Meri Help Le sakte ho. Mera Naam Mayank hai or Me Haridwar Uttarakhand se hu.

Comments (0)

User