6 Day Me Char Dham Yatra Plan | चार धाम यात्रा प्लान 6 दिन मे

6 Day Me Char Dham Yatra Plan. क्या आप कम से कम दिन में चार धाम की यात्रा को पूरा करना चाहते है। अगर है तो आपने सही आर्टिकल खोला है। अपने आज के इस आर्टिकल के द्वारा मैं आप सभी को बताने वाला हु कि आप किस तरह मात्र 6 दिन में चार धाम यात्रा को पूरा कर सकते हो।

Dec 19, 2023 - 15:00
Dec 21, 2023 - 19:14
 0
6 Day Me Char Dham Yatra Plan | चार धाम यात्रा प्लान 6 दिन मे
6 Day Me Char Dham Yatra Plan

6 Day Me Char Dham Yatra Plan. क्या आप कम से कम दिन में चार धाम की यात्रा को पूरा करना चाहते है। अगर है तो आपने सही आर्टिकल खोला है। अपने आज के इस आर्टिकल के द्वारा मैं आप सभी को बताने वाला हु कि आप किस तरह मात्र 6 दिन में चार धाम यात्रा को पूरा कर सकते हो। 

6 Day Me Char Dham Yatra Plan

6 Day Me Char Dham Yatra Plan

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के बारे में आप सभी लोग जरुर जानते होंगे। हर साल यह यात्रा 6 महीने के लिए खुलती है। और यह यात्रा 6 महीने के लिए बंद रहती है। हर साल लाखो यात्री इस यात्रा को करने आते है। और हर साल एक नया ही रिकॉर्ड इस यात्रा पर आने वाले भक्तो का बनता है। चार धाम की यात्रा चार धमो यानि यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद पूरी होती है। 

चार धाम की यात्रा करने वालो को सबसे पहले यमुनोत्री धाम जाना पड़ता है। फिर गंगोत्री धाम के दर्शन किये जाते है। इसके बाद केदारनाथ धाम के दर्शन किये जाते है। और लास्ट में बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये जाते है। इन चारो धाम के दर्शन करने में कम से कम 9 से 10 दिन लग जाते है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे है जो १० दिन की यात्रा नहीं करना चाहते। अधिकतर लोग कम से कम दिन में चार धाम की यात्रा करना चाहते है। 

देखिये मैं आप सभी को बताना चाहूँगा 9 से 10 दिन यात्रा में सभी यात्रियों को थकावट हो जाती हैम इसका सबसे बड़ा कारन है चारो धामों की दुरी ज्यादा है। तो लोगो के शरीर को आराम भी चाहिए होता है। अगर आप उनमे से हो जिन्हें कम आराम करके इस चार धाम की यात्रा को मात्र 6 दिन में पूरा करना है। तो मैं आप सभी को बताना चाहूँगा आप ऐसा बिलकुल कर सकते हो। आप मात्र 6 दिन में अपनी चार धाम की यात्रा पूरी कर सकते हो। 

अब चुकी 6 दिन में आपको अपनी चार धाम की यात्रा पूरी करनी है। तो आप सभी को टाइम से दोस्ती करनी पड़ेगी। दोस्ती यानी आपको टाइम से पहले अपनी यात्रा पर निकलना है। और कभी भी ज्यादा रुक कर टाइम बर्बाद नहीं करना है। अगर आप मेरे द्वारा बताये गये तरीके से यात्रा करेंगे तो यकीन मानिये आप 6 दिन में अपनी यात्रा पूरी कर सकते हो। 

टाइम के साथ साथ यह भी जरुरी है कि आप अपनी खुद की गाडी से यात्रा करिए। क्युकी अगर आप टेक्सी किराये पर लेकर जाते है। तो हो सकता है गाडी का ड्राइवर जल्दी निकलने में थोडा बहुत ड्रामा करे. तो चलिए अब समझते है उस टाइम को जब आपको अपनी यात्रा सुरु करनी है। 

चार धाम की यात्रा का सबसे पहले धाम होता है यमुनोत्री धाम। और चारधाम यात्रा की शुरुआत होती है हरिद्वार से। यात्रा का पहला दिन हरिद्वार से  बारकोट या जानकी चट्टी होता है। और दूसरा दिन जानकी चट्टी से यमुनोत्री और उसी दिन यमुनोत्री से बारकोट। तो ऐसे में हमारी चार धाम की यात्रा में 9 से 10 दिन लग जाते है। अगर आप 6 Day Me Char Dham Yatra पूरी करना चाहते है। तो मेरे अनुसार बताये गए तरीके से यात्रा करनी है। और इसमें टाइम का आपको खास ध्यान रखना है।   

चार धाम यात्रा को 6 दिन में पूरा करने के लिए जरुरी है कि आपको पहले दिन हरिद्वार से यमुनोत्री दर्शन करने के बाद वापिस उसी दिन बारकोट आ जाना है। अब आप बोलोगे ये कैसे हो सकता है। तो मैं आप सभी को बताना चाहूँगा। मैंने खुद एक ही दिन में हरिद्वार से जाकर यमुनोत्री दर्शन किये और उसी दिन वापिस बारकोट आकर नाईट होल्ड भी किया। तो अगर आप भी मेरी तरह एक दिन में ही यमुनोत्री के दर्शन करना चाहते है। तो निचे दिए गये स्टेप को ध्यान से देखिये। 

चार धाम यात्रा प्लान 6 दिन मे

6 Day Me Char Dham Yatra करने के लिए आपको 1 Day Haridwar से मोर्निंग में 3 बजे निकल जाना है। यानी आपको हरिद्वार को 3 बजे छोड़ देना है। अगर आप हरिद्वार से मोर्निंग में 3 बजे निकल जाओगे तो आप 10 बजे तक जानकी चट्टी पहुच जाओगे। अगर आप 11 बजे भी पहुचोगे। तब भी आपके पास बहुत टाइम होगा। आप उसी दिन यमुनोत्री के दर्शन करके वापिस बारकोट आ सकते हो। 

दूसरा दिन आपको मोर्निंग में बारकोट से 4 या 5 बजे निकल कर गंगोत्री के दर्शन कर लेने है। और दुसरे दिन उत्तरकाशी आकर नाईट होल्ड कर लेना है। 

तीसरे दिन आपको उत्तरकाशी से मोर्निंग में 4 या 5 भजे निकल जाना है। और गोरीकुंड पहुच कर नाईट स्टे करना कर है।    

चोथे दिन आपको गोरीकुंड से मोर्निंग में 3 या 4 बजे निकल जाना है। और उसी दिन दर्शन करके वापिस सोनप्रयाग आ जाना है। 

इसके बाद बद्रीनाथ और हरिद्वार मात्र आप 6 दिन में अपनी यात्रा पूरी कर लेंगे. मेरे इस पुरे प्रोग्राम में आपको पहले दिन का ख़ास ध्यान रखना है। आपको किसी भी किमत पर पहले दिन हरिद्वार से मोर्निंग में 3 बजे निकल जाना है। अगर आपने पहले दिन यह काम कर लिया तो फिर आपकी यात्रा 100% 6 दिन में पूरी हो जाएगी। निचे मैंने आपको Day by Day के हिसाब से पूरी लिस्ट दे दी है। आप मेरे प्रोग्राम को देख सकते है। 

6 Day Me Char Dham Yatra Plan
Day 1 Haridwar to Janki Chatti to Yamunotri to Barkot
Day 2 Barkot to Gangotri to Uttarkashi
Day 3 Uttarkashi to Sonprayag to Gaurikund
Day 4 Gorikund to Kedarnath to Sonprayag
Day 5 Sonprayag To Badrinath
Day6 Badrinath to Haridwar

उपर दिए गये 6 Day Me Char Dham Yatra Plan से आप सभी लोग समझ गये होंगे। कि आप 6 दिन में अपनी यात्रा कैसे पूरी कर सकते हो। अगर आपको चारधाम यात्रा के लिए गाडी बुक करनी है। तो आप यहाँ क्लिक करके बुकिंग कर सकते हो। या आप मुझे 7060830844 पर कॉल करके भी मुझसे बुकिंग करवा सकते हो।      

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Yatra Gyan Har Har Mahadev. Agar aapko Kedarnath Yatra ya Chardham Yatra se judi Help Chahiye to aap mujhe 7060830844 Par Call Karke Meri Help Le sakte ho. Mera Naam Mayank hai or Me Haridwar Uttarakhand se hu.